चुनावी जंग में उतरने को सोरेन तैयार

इस्तीफे की बात को दरकिनार कर सोरेन ने कहा है कि वो एक बार फिर से चुनाव लड़ेंगे। यह बात उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी से मिलने के बाद कही। सोरेन ने कहा कि वो चुनाव जरूर लड़ेंगे।
भाजपा ने की राष्ट्रपति शासन की मांग
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखण्ड के राज्यपाल से यहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। भाजपा ने सोरेन की हार के बाद यह मांग रखी है।
पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी से भेंट की और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने और नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की।
मुंडा ने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र विकल्प बचा है। इसके बाद नए सिरे से विधानसभा का चुनाव होना चाहिए। चार साल में चार-चार सरकारें बदल चुकी हैं। मुंडा ने राज्यपाल से मांग की है कि यदि सोरेन इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाए।


Click it and Unblock the Notifications