सत्यम: सीआईडी ने शुरू की पूछताछ

कंपनी में हुए सात हजार करोड़ रुपए के घोटाले के इस मामले को लेकर राजू बंधुओं से सीआईडी के अधिकारियों ने घंटों पूछताछ की।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान रामलिंग राजू ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उनकी मेडिकल जांच के लिए चिकित्सकों को बुलाया गया।
सीबी सीआईडी निदेशक वीएस कौमुदी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इन दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं 120 बी (आपराधिक षडयंत्र), 420 (धोखाधड़ी), 409 (जालसाजी), 468 और 471 (दस्तावेजों में हेराफेरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू हो चुकी है। अभी विस्तार से कहना उचित नहीं होगा।
वहीं राजू बंधुओं के वकील भरत कुमार ने बताया कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को उनकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है और पुलिस के अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद सेबी अधिकारी उनके बयान दर्ज कर सकेंगे। उधर सेबी के प्रतिनिधि भी हैदाराबाद पुलिस मुख्यालय पहुंच चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications