'संजय नहीं तो मान्यता लड़ेंगी चुनाव'

अमर सिंह ने कहा है कि यदि कोर्ट संजय दत्त के चुनाव लड़ने पर आपत्ति जताता है, तो वो उनसे आग्रह करेंगे कि मान्यता को लखनऊ से चुनाव लड़ने दें।
गौरतलब है कि अमर सिंह ने संजय दत्त को लखनऊ से समजवादी पार्टी का उम्मीदवार चुना था। चूंकि 1993 मुंबई बम धमाकों को लेकर संजय पर मामला चल रहा है और सुप्रीम कोर्ट में उनकी अपील अभी लंबित है। इसलिए उनके चुनाव लड़ने पर शंका व्यक्त की जा रही है।
अमर सिंह ने कहा कि मान्यता को चुनाव लड़ने के लिए राजी करने के लिए वो संजय की बहन व दक्षिण मुंबई से कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त से आग्रह करेंगे।
अमर सिंह ने कहा कि संजय के पिता सुनील दत्त भी कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे, नर्गिस दत्त भी राज्य सभा सदस्य रहीं हैं। अत: मान्यता के राजनीति में आने पर परिवार को कोई आपत्ति नहीं होगी। सपा महासचिव ने कहा कि संजय चुनाव लड़ें चाहे नहीं, लेकिन प्रचार के दौरान वो सपा के 'स्टार कैम्पेनर' होंगे।


Click it and Unblock the Notifications