भाजपा विधायक पर रेप केस की जांच

बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र से विधायक रमेश भटेरे पर बारहवीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार का आरोप है। छात्रा के पिता ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
याचिका की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश रमेश एस गर्ग और उमेश माहेश्वरी की पीठ ने इस संबंध में राज्य के गृहसचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
याचिकाकर्ता की अधिवक्ता की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी को करने का निर्णय लिया है।


Click it and Unblock the Notifications