पुंछ मुठभेड़ खत्म, गोलीबारी नहीं !

यही नहीं जंगलों में सैंकड़ों जवान अभी भी डटे हुए हैं। हेलीकॉप्टर लगातार गश्त कर रहे हैं। वो इसलिए क्योंकि मुठभेड़ खत्म होने के बाद भी आतंकवादी सेना के हाथ नहीं लगे।
अधिकारियों का सिर्फ इतना कहना है कि इलाके में सर्च आपरेशन जारी है। ऐसे में फायरिंग ने सेना के दावे पर असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है।
पुंछ के एक वरिष्ठ एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि मीडिया ने इस आपरेशन को जिस तरह से देश के सामने पेश किया, उसने सुरक्षा एजेंसियों को परेशानी में डाल दिया। इलाके में पक्के बंकर बनने और सालों से आतंकियों का गढ़ होने की बात से सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े हो गये हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार रात सेना के ब्रिगेडियर ने यह कहकर कि आतंकी भाग गये हैं, मुठभेड़ खत्म होने की घोषणा कर दी। जबकि शुक्रवार को देर शाम तक ऐसा ही माहौल था, जैसा कि पिछले सात दिनों में। जंगल की ओर जाने वाले सारे रास्ते पहले की तरह प्रतिबंधित हैं।


Click it and Unblock the Notifications