सत्यम् की निदेशक मंडल बैठक पर रोक

कार्पोरेट कार्य मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार जल्द ही कंपनी में 10 नए निदेशकों की नियुक्ति करेगी। उन्होंने कहा कि निदेशकों के रुप में सक्षम लोगों को नियुक्त किया जायेगा।
श्री गुप्ता ने कहा कि नवगठित बोर्ड की बैठक एक सप्ताह के भीतर बुलाई जाएगी। मंत्रालय ने कंपनी लॉ बोर्ड से इसके लिये अनुमति ले ली है।
सरकार यह पैसला उस समय आया जब कंपनी के निदेशक मंडल की कल होने वाली बैठक की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। इस बैठक में कंपनी के पूर्व अध्यक्ष बी.रामलिंग राजू के खुलासे और घोटाले की स्वीकारोक्ति पर विचार किया जाना था।
बैठक में कंपनी को उबारने के उपायों पर भी चर्चा होनी थी।


Click it and Unblock the Notifications