तेल कंपनियों की हड़ताल समाप्त

petrol pump
नई दिल्ली, 10 जनवरी: सरकार द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पिछले तीन दिनों से जारी हड़ताल कल शाम समाप्त कर दी।

सरकार ने हड़ताल समाप्त न करने की स्थिति में हड़तालियों की नौकरियां समाप्त करने की चेतावनी दी थी। आयल सेक्टर ऑफिसर्स एसोसिएशन (ओएसओए) के उपाध्यक्षों में से एक संजय वाष्र्णेय ने हड़ताल वापसी की पुष्टी की।

हड़ताल के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए कर्चारियों को शनिवार और रविवार को भी काम करना पड़ेगा।

शुक्रवार दोपहर बाद से ही हड़ताल समाप्त होने के संकेत मिलने लगे थे। सरकार द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद नौकरी जाने के डर से कर्मचारी काम पर लौटने लगे थे।

भारत पेट्रोलियम में कर्मचारियों की उपस्थिति 40 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। दूसरी ओर इंडियन आयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के कर्मचारी दक्षिणी क्षेत्र में काम पर लौट आए थे।

दर्जन भर सरकारी कंपनियों के लगभग 45,000 कर्मचारियों का संगठन ओएसओए ऊंचे वेतन की मांग कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+