ट्रक से अमेरिका नहीं जा रहा थाः चिदंबरम

उनसे जब यह पूछा गया कि क्या ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण उन्होंने चिदंबरम अपनी प्रस्तावित अमेरिका यात्रा रद्द की है, तो उन्होंने मजाक में कहा, “मैं ट्रक पर सवार होकर अमेरिका नहीं जा रहा था"।
अमेरिका जाकर मुम्बई पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर सबूत पेश करने के सवाल पर चिदंबरम ने कहा कि अब जबकि पाकिस्तान ने यह स्वीकार कर लिया है कि हमले के दौरान पकड़ा गया आतंकवादी मोहम्मद अजमल कसाब उसी का नागरिक है, तो भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा इकट्ठा किए गए सबूतों के साथ अमेरिका जाने का कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने कहा, “अमेरिका जाने का फैसला हुआ था, लेकिन पाकिस्तान की स्वीकारोक्ति के बाद अब इस संबंध में कोई कदम उठाने की जरूरत नहीं है। घटनाक्रम को देखते हुए तीन दिन पहले ही फैसला कर लिया गया था कि मैं अमेरिका नहीं जा रहा हूं"।


Click it and Unblock the Notifications