मुंबई हमलों के दोषी लश्कर सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत

वाशिंगटन, 10 जनवरी(आईएएनएस)। मुंबई हमलों पर एक अमेरिकी सीनेट समिति की सुनवाई के दौरान प्रभावशाली सीनेटर और इस समिति के स्वतंत्र अध्यक्ष जो लिबरमैन ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत की है।

लश्कर पर 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोप लगते रहे हैं। होमलैंड सिक्योरिटी एवं सरकारी मामलों से संबद्घ सीनेट की समिति की एक सुनवाई के दौरान लिबरमैन ने कहा कि मुंबई हमलों के दोषियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने इसका जिक्र किया कि हाल में उन्होंने भारत और पाकिस्तान का दौरा कर वहां की सरकारों के रुख से अवगत होने की कोशिश की। लिबरमैन ने कहा, "मैं यह जानकर उत्साहित हूं कि पाकिस्तान की लोकतांत्रिक सरकार इस्लामी चरमपंथ के खतरे को समझती है और उसने लश्कर के खिलाफ कदम भी उठाया है, पर हम पाकिस्तान की ओर से और सख्ती की उम्मीद रखते हैं।"

लिबरमैन ने कहा कि आतंक फैलाने वालों के खिलाफ त्वरित और सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "लश्कर नेताओं को सिर्फ गिरफ्तार ही नहीं किया जाए, बल्कि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी हो।"

उन्होंने 'मुंबई आतंकी हमलों से सबक' विषय पर हुई सुनवाई के दौरान यह कहा। लिबरमैन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों पर होने वाले विफल या सफल आतंकवादी हमलों के तार पाकिस्तान से जुड़े रहे हैं। ऐसे में पाक की यह जिम्मेवारी है कि वह इन तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।

इंडो- एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+