मुंबई हमलों की जांच में भारत की मदद कर रही है एफबीआई

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 10 जनवरी(आईएएनएस)। अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई मुंबई हमलों की गुत्थी सुलझाने में भारतीय प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों के साथ भरपूर सहयोग कर रही है। अमेरिकी सीनेट की एक समिति को इसकी जानकारी दी गई है।

इन हमलों को अंजाम देने के तौर-तरीकों, आतंकवादियों को इसके लिए दिए गए प्रशिक्षण के तरीकों और प्रशिक्षण अवधि से जुड़े रहस्यों को सुलझाने में एफबीआई भारतीय एजेंसियों की मदद कर रही है। होमलैंड सिक्योरिटी और सरकारी मामलों से संबद्घ सीनेट की समिति की एक विशेष सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी गई है।

एफबीआई के खुफिया निदेशालय में राष्ट्रीय सुरक्षा शाखा के मुख्य खुफिया अधिकारी डोनाल्ड वैन डूइन ने समिति के समक्ष अपनी पेशी के दौरान कहा, "अमेरिका को मुंबई हमलों से कई सबक मिले हैं। हम दोषियों को सजा दिलाने के लिए यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि किन लोगों ने इस हमले को अंजाम देते वक्त अमेरिकियों की हत्या की और इस कांड के अन्य षडयंत्रकारी कौन थे?"

यह एजेंसी विदेशों में अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। अधिकारी ने कहा कि इस हमले की जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुंचना चाहते हैं कि कौन से आतंकी तत्व भविष्य में अमेरिकी नागरिकों के लिए खतरे का सबब बन सकते हैं और उनसे कैसे निपटा जाए।

उन्होंने कहा कि मुंबई हमलों के स्वरूप से यह पता चलता है कि भविष्य में ऐसी वारदात को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों को बड़े पैमाने पर जनसंहारक हथियारों की जरूरत नहीं है। वे सीमित साधनों से ही बड़े हमलों को अंजाम दे सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+