आईएसआई ने मुंबई हमलों पर भारत को जानकारी दी: गिलानी
'आज टीवी' ने खबर दी है कि गिलानी ने यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बारे में चर्चा करने के लिए आने वाले अमेरिका के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जो बिडेन की पाकिस्तान यात्रा शुरू होने से कुछ समय पहले की।
गिलानी ने बताया,"भारत ने सीआईए को 52 पृष्ठों का दस्तावेज सौंपा है और हमारी आईएसआई ने अपने विचार और सूचनाओं से भारत को अवगत करा दिया है।"
प्रधानमंत्री ने कहा पाकिस्तान और अमेरिका की सीआईए के बीच अतीत में अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा, "यदि किसी और सूचना की जरूरत होगी तो हम सहयोग करने को तैयार हैं।"
गिलानी ने कहा, "विश्व समुदाय को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने नहीं देना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि भारत ने हमलों की जांच में सहयोग के पाकिस्तान के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। भारत इन हमलों के लिए लश्कर-ए-तैयबा को दोषी ठहराता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications