अमेरिका, जार्जिया ने रणनीतिक करार पर दस्तखत किए
वाशिंगटन, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका और जार्जिया ने शुक्रवार को एक रणनीतिक करार पर दस्तखत कर रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, इस समझौते पर अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस और जार्जिया के विदेश मंत्री ग्रिगोल वाशादजे ने हस्ताक्षर किए। इसी तरह का एक समझौता अमेरिका ने पिछले महीने यूक्रेन के साथ भी किया था।
इस अवसर पर राइस ने कहा है "जार्जिया अमेरिका के लिए बहुत अहम और महत्वपूर्ण रणनीतिक सहभागी है। दोनों देशों के संबंध लोकतंत्र, सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि के साझे मूल्यों पर आधारित हैं।"
राइस ने कहा कि इस करार में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूती प्रदान करने, लोगों के संबंध और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
उन्होंने कहा, "अमेरिका हमेशा जार्जिया की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता तथा उसकी यूरो-अटलांटिक महत्वाकांक्षाओं और यूरो-अटलांटिक संस्थानों में उसे शामिल किए जाने को समर्थन देता रहेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications