श्रीलंका सेना का मुल्लैतिवु में लिट्टे हवाई पट्टी पर कब्जा
कोलंबो, 10 जनवरी (आईएएनएस)। एक दिन पहले लिट्टे को जाफना-कैंडी राजमार्ग से पीछे धकेलने में सफल श्रीलंकाई सेना ने आगे बढ़ते हुए जंगली जिले मुल्लैतिवु में तमिल चीतों को एक और झटका देते हुए शनिवार को उनकी एक हवाई पट्टी पर कब्जा कर लिया।
सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नानायाक्करा ने कहा कि हाल ही में सेना द्वारा कब्जा की गई लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) की यह चौथी हवाई पट्टी है। उन्होंने दावा किया कि सेना द्वारा कब्जा किया गया क्षेत्र मुल्लैतिवु कस्बे से केवल 10 किलोमीटर पश्चिम में है।
नानायाक्करा ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि हवाईपट्टी 2.5 किलोमीटर लंबी और 100 मीटर चौड़ी है। इसके साथ ही दो हैंगर भी बने हैं।
इस संबंध में लिट्टे की तरफ से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्ति की गई है। ऐसा माना जाता है कि लिट्टे केपास अज्ञात संख्या में चेक गणराज्य निर्मित 'जिन जेड-143' हल्के विमान हैं। इनकी सहायता से लिट्टे ने पिछले दिनों सरकारी सेना के ठिकानों पर दर्जनों रात्रिकालीन हमले किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications