रामालिंगा राजू व उनके भाई को 23 जनवरी तक जेल भेजा गया (लीड-2)
दोनों भाइयों को शनिवार शाम पांच बजे छठे अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट डी. रामाकृष्ण के समक्ष पेश किया गया।
पश्चिमी मारदपल्ली इलाके में मजिस्ट्रेट निवास के बाहर राजू बंधुओं के वकील एस.भरत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि मजिस्ट्रेट ने राजू बंधुओं को 23 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। शनिवार को न्यायालय में अवकाश होने के कारण राजू बंधुओं को मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया था।
दोनों भाइयों पर धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र और विश्वास भंग करने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। इन दोनों को पुराने हैदराबाद की चंचलगुडा जेल में रखा जाएगा।
मजिस्ट्रेट ने खराब स्वास्थ्य के आधार पर रामालिंगा राजू को किसी अस्पताल में भर्ती कराने के उनके वकील के आग्रह को ठुकरा दिया। मजिस्ट्रेट ने जेल अधिकारियों से राजू के स्वास्थ्य पर निगाह रखने और सभी आवश्यक मेडिकल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया।
दोनों भइयों को जेल की अलग-अलग कोठरी में रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजू बंधुओं ने अपने खिलाफ शुक्रवार को एक आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस महानिदेशक एस.एस.पी.यादव के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications