कांग्रेस और भाजपा विरोधी दलों से गठबंधन करेगी माकपा : करात
तीन दिवसीय केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक के समापन के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए माकपा महासचिव प्रकाश करात ने कहा कि पार्टी ने इसके लिए पहले ही रणनीति तय कर ली है।
करात ने कहा कि हम उन क्षेत्रीय पार्टियों के साथ गठबंधन करेंगे जो भाजपा या कांग्रेस के साथ नहीं हैं। हमारा उद्देश्य कांग्रेस और भाजपा दोनों को परास्त करना है। हम ऐसी पार्टियों का गठबंधन बनाएंगे जो स्वतंत्र विदेश नीति और जनता के हितों को साधने वाली आर्थिक नीतियों को लागू करने के समर्थन में हैं।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) केसंबंध में पार्टी की नीति के बारे में पूछे जाने पर करात ने कहा कि बसपा के साथ कोई चुनावी साझेदारी नहीं हुई है। बसपा के कांग्रेस और भाजपा नेतृत्व वाले किसी भी गठबंधन का सदस्य नहीं होने के नाते दोनों दल मुद्दों पर सहयोग के लिए साथ खड़े होंगे।
करात ने कहा कि लोकसभा उम्मीदवारों की संख्या को लेकर सहमति करीब-करीब कायम हो चुकी है। उम्मीदवारों की अंतिम संख्या सहयोगी दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद घोषित होगी।
करात ने कहा कि माकपा आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और बिहार में भी सीटों के बारे में सहयोगी दलों से चर्चा कर रही है।
माकपा उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर करात ने कहा कि उम्र नहीं वरन प्रत्याशी की उपयुक्तता चयन का मापदंड होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications