अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ अमर सिंह ने दी कांग्रेस नेताओं को चेतावनी
अमर सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और सत्यव्रत चतुर्वेदी ने राजनीतिक गठबंधन के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करते हुए मुलायम सिंह यादव सहित अन्य पार्टी नेताओं पर अपमानजनक टिप्पणी की है।
अमर सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी पार्टी के नेताओं को नियंत्रित करने में विफल रहे हैं।
अमर सिंह ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी, रामगोपाल यादव और कुछ अन्य कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में मुलायम सिंह को भ्रष्ट व्यक्ति कहा।
इस टिप्पणी पर तुरंत हस्तक्षेप कर दिग्विजय सिंह से माफी मंगवाने के लिए उन्होंने राहुल गांधी को धन्यवाद दिया।
अमर सिंह ने कहा कि हम इस व्यवहार को इसलिए अधिक तूल नहीं दे रहे हैं क्योंकि हम धर्मनिरपेक्ष ताकतों का बड़ा गठबंधन बनाना चाहते हैं।
अमर सिंह ने आशंका जाहिर की मध्यप्रदेश में जिस तरह से सपा विधायकों को दिग्विजय सिंह ने फुसलाया था, वही प्रयास वे उत्तरप्रदेश में भी कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications