शेखावत मसले में राजनाथ बैकफुट पर (लीड-1)
मध्यप्रदेश के भाजपा विधायकों के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने यहां आए राजनाथ सिंह संवाददाताओं से चर्चा के दौरान शेखावत से जुड़े सभी सवालों को बड़ी सफाई से टाल गए और सिर्फ इतना कहा कि शेखावत उनके लिए आदरणीय हैं।
उन्होंने शेखावत की इस बात को सही बताया कि जब उन्होंने(शेखावत ने) जनसंघ के माध्यम से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी तब उनका (राजनाथ) जन्म भी नहीं हुआ था। शेखावत चुनाव लड़ेंगे या नहीं और लड़ेंगे तो कहां से लड़ेंगे, इस बारे में राजनाथ ने कुछ नहीं कहा , लेकिन इतना जरूर कहा कि वे खुद गाजियाबाद से चुनाव लड़ने जा रहे है।
गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने शेखावत द्वारा लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताने पर कहा था कि गंगा स्नान के बाद कुए में नहीं नहाया जाता। आज यी पूछे जाने पर कि क्या वे अपने इस कथन पर वे अब भी कायम है तो राजनाथ 'राम-राम आप कैसी बात करते हैं' कहकर रह गए।
समाजवादी पार्टी ने लखनऊ से संजय दत्त को उम्मीदवार बनाया है तो उनके मुकाबले में भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी इस पर विचार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications