गाजा पर इजरायली हमला जारी, 800 से अधिक की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शनिवार को इजरायली सेना ने गाजा में 40 से अधिक जगहों पर हमले किए। शुक्रवार को भी 70 से अधिक जगहों को निशाना बनाया गया था।
इजरायली सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि जमीनी लड़ाई में 15 से अधिक बंदूकधारियों को मार दिया गया। गाजा में जारी जमीनी लड़ाई के दौरान शुक्रवार रात पांच इजरायली सैनिक घायल हो गए।
फिलिस्तीन के चिकित्सा सूत्रों ने बताया है कि गाजा पट्टी में जारी इजरायली हमलों में अब तक 800 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3,300 से ज्यादा घायल हुए हैं।
इजरायल की विदेश मंत्री जिपी लिवनी ने कहा कि गाजा पर फिर से कब्जा करने की उनके देश की कोई योजना नहीं है।
दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को न मानने पर इजरायल की निदां की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications