पाक कार्रवाई करे, नहीं तो सभी विकल्प खुले : प्रणब

समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन को शनिवार को दिए एक साक्षात्कार में मुखर्जी ने कहा कि मुंबई हमलों में पाकिस्तानी तत्वों के शामिल होने के सबूतों पर यदि इस्लामाबाद कार्रवाई नहीं करता है तो भारत ने अपने सारे विकल्पों को खुला रखा है।

उन्होंने कहा, "सभी विकल्प खुले हुए हैं। हम अभी मार्ग के अंत तक नहीं पहुंचे हैं। पाकिस्तान ने जो कुछ मांगा था, हमने उसे दिया है। हम उससे कार्रवाई की आशा करते हैं। यदि वह उस पर कार्रवाई नहीं करता है तो क्या और कब कदम उठया जाएगा, यह समय आने पर तय किया जाएगा।"

पाकिस्तान ने कहा है कि भारतीय विदेश सचिव शिवशंकर मेनन द्वारा 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बारे में सौंपे गए सबूतों पर उसने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। मेनन ने सोमवार को नई दिल्ली में पाक उच्चायुक्त शाहिद मलिक को सबूत सौंपे थे। यद्यपि, भारत ने कहा है कि उसे अभी पाकिस्तान की प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

मुखर्जी ने पाकिस्तान के खिलाफ इजरायल जैसी सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार करते हुए कहा, "मैं इससे सहमत नहीं हूं क्योंकि यह पूरी तरह गलत है और स्थिति वैसी नहीं है। हमने किसी पाकिस्तानी भूभाग पर कब्जा नहीं किया है जैसाकि इजरायल ने किया है। ऐसे में परिस्थितियों की तुलना कैसे की जा सकती है।"

मुखर्जी ने पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महमूद अली दुर्रानी की बर्खास्तगी को दुर्भाग्यपुर्ण करार देते हुए कहा, "यह सही मायने में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हमें केवल आज की सरकार से सरोकार रखना होगा।"

उन्होंने कहा, "मौजूदा पाकिस्तान सरकार के पास वास्तविक ताकत है या नहीं यह तय करना हमारा काम नहीं है। यह काम पाकिस्तान की जनता का और वहां की संस्थाओं का काम है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+