किशोर ने लगाया सुधार गृह में प्रताड़ना का आरोप
पुिलस के अनुसार असम के धुबरी जिले के 17 वर्षीय किशोर ने बाल सुधार गृह से भागने के बाद शुक्रवार की रात आत्मसमर्पण कर दिया।
इसके पहले इस युवक को क्रिसमस के मौके पर आतंकवादी होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। उसे पत्तन शहर वास्को के पास एक निषिद्ध रक्षा क्षेत्र के पास रहस्यमय अवस्था में पाया गया था।
एक सप्ताह तक चली पूछताछ के बाद अदालत ने उसे 'अपना घर' नामक सरकारी बाल सुधार गृह भेज दिया गया था।
पुलिस के अनुसार यह किशोर बाल सुधार गृह की खिड़की तोड़ कर छह जनवरी को वहां से फरार हो गया था। उसने आरोप लगाया कि उसे वहां प्रताड़ित किया जा रहा था।
उसने पुलिस से निवेदन किया है कि उसे न तो दोबारा 'अपना घर' भेजा जाए और न असम में उसके घर ही।
उसने गोवा में ही कोई नौकरी करने की इच्छा व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications