भाजपा, कांग्रेस को पराजित करने के लिए माकपा का तीसरे मोर्चे का आह्वान
आठ से 10 जनवरी तक कोच्चि में संपन्न हुई पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद जारी एक बयान में पार्टी की ओर से यह अपील की गई है।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को पराजित करने के आह्वान के साथ ही माकपा ने सांप्रदायिक राजनीति करने वाली भाजपा को भी सत्ता से दूर रखने की जरूरत बताई है।
बयान में कहा गया है कि माकपा व भाकपा ने तेलुगू देशम, एआईएडीएमकेव जनता दल-सेक्युलर जैसी पार्टियों के साथ चुनावी तालमेल का खाका तैयार किया है।
बयान में कहा गया है, "धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के साथ मिल कर वामपंथी पार्टियां, गैर कांग्रेस व गैर भाजपा के विकल्प को साकार करने के लिए काम करेंगी।"
बयान में आगे कहा गया है, " धर्मनिरपेक्षता की रक्षा, जन हितकारी आर्थिक नीतियों व एक स्वतंत्र विदेश नीति के लिए माकपा सभी गैर कांग्रेसी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों से एक मंच पर आने की अपील करती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications