पेट की चर्बी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
पेट की कुछ चर्बी चमड़ी के ठीक नीचे चर्बीदार उतकों में होती है। यह अधस्त्वचीय चर्बी शरीर के अन्य अंगों में पाई जाने वाली चर्बी की तरह काम करती है। यह स्वास्थकर नहीं होती है।
शरीर की चर्बी मापने के लिए पहले ऊंचाई व वजन की माप की जाती है, उसके बाद बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) निकाला जाता है। मोटापा का पता लगाने का यह सबसे मान्य तरीका है। एक अन्य तरीके में कमर व जांघ की माप कर उसका अनुपात निकाला जाता है।
लेकिन कई सारे विशेषज्ञ अब एक अति सहज तरीके को अपना रहे हैं। इसके तहत कमर के पूरे घेरे की माप की जाती है।
नया शोध यह बताता है कि इस सहज माप के जरिए इस बात की जानकारी सहज ही हासिल की जा सकती है कि कौन व्यक्ति मोटापे के गंभीर खतरे का सामना कर रहा है।
वैज्ञानिकों का मामना है कि पेट की चर्बी इसलिए ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि यह उच्च तनाव वाले हार्मोन्स से जुड़ी होती है। ये हार्मोन्स रक्तचाप, रक्त शर्करा के स्तर व हृदय रोग को बढ़ावा देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications