पाक के खिलाफ सीधी कार्रवाई हो : राजनाथ

Rajnath Singh
भोपाल, 10 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान से बातचीत का रास्ता छोड़ सीधे युद्ध का रास्ता अपनाना चाहिए। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से समर्थन हासिल किया जाना चाहिए।

भाजपा विधायकों के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने यहां आए राजनाथ सिंह ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि यह साबित हो चुका है कि आईएसआई के तार भारत में आतंकी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। इस मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पूरे जोरशोर से उठाए जाने की जरूरत है।

राजनाथ सिंह ने केन्द्र सरकार को सलाह दी कि वह अब वाक युद्घ की बजाए, पाकिस्तान के खिलाफ सीधी कार्रवाई का रास्ता अपनाए। भाजपा अध्यक्ष ने साफ कहा कि पाकिस्तान से कूटनीतिक संबंध तोड़ लेने चाहिए और समुद्री सीमाओं को सील कर दिया जाना चाहिए।

भारत व अमेरिकी रिश्तों का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि परमाणु करार के बाद भारत, अमेरिका का रणनीतिक सहयोगी बन गया है। इसलिए अमेरिका को इस बात के लिए तैयार किया जाना चाहिए कि वह पाकिस्तान को आर्थिक मदद बंद करे।

सिंह ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार सालों के दौरान महंगाई आसमान पर पहुंच गई है। कीमतों में जो कुछ कमी आई है, वह वैश्विक मंदी के कारण आई है। लेकिन सरकार इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत के मुद्दे पर राजनाथ ने सीधे कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि शेखावत उनके लिए आदरणीय हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+