दिल्ली: मां के साथ दो बेटों की हत्या

सीमा का पति हेमचंद गुड़गांव में कम्यूटर इंजीनियर है। हेमचंद का कहना है कि जब वह काम से घर लौटा तो उसने पत्नी और बच्चों के शव घर के पहली मंजिल पर पड़े पाए। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पीड़िता के पिता मोतीलाल ने कहा है कि उनकी बेटी और दामाद का कोई दुश्मन नहीं था और दोनों में कोई मुनमुटाव भी नहीं था। सीमा को अपने सास-ससुर के साथ कुछ दिक्कत थी और इसलिए वह उनसे ढाई साल से अलग रह रही थी।"
पुलिस अब इस मामले में सीमा के पति और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications