दुर्रानी मसले पर जरदारी, गिलानी में ठनी

durrani
इस्लामाबाद, 9 जनवरीः पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) महमूद अली दुर्रानी की बर्खास्तगी के मुद्दे पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी के बीच गुरुवार शाम चर्चा हुई।

पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार जरदारी और गिलानी के बीच लगभग एक घंटे से अधिक देर तक चली बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की बर्खास्तगी सहित नियुक्ति मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

खबरें थीं कि दुर्रानी को हटाने के गिलानी के फैसले से जरदारी नाराज हैं। दोनों नेताओं ने मुंबई हमले में शामिल अजमल आमिर कसब के पाकिस्तानी नागरिक होने की बात कबूले जाने के बाद देश के सुरक्षा हालात का जायजा लिया।

बैठक में जरदारी ने कहा कि जहां पाकिस्तान मुंबई हमलों की जांच में जुटा है वहीं भारत द्वारा उस पर लगातार आरोप लगाने से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+