गाजा में संघर्षविराम का प्रस्ताव पारित

गुरुवार देर रात पारित प्रस्ताव में इजरायल और हमास से तत्काल संघर्ष विराम लागू करने की बात कही गई है।
सुरक्षा परिषद में गुरुवार देर रात हुए मतदान में संघर्ष विराम के पक्ष में शून्य के मुकाबले 14 मत पड़े। मतदान प्रक्रिया में इज़रायल का पक्षधर अमेरिका अनुपस्थित रहा। हालांकि अमेरिका ने भी संघर्ष विराम का समर्थन किया है।
सुरक्षा परिषद द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि गाजा में तत्काल संघर्ष विराम लागू हो और इसका सभी आदर करें। साथ ही इजरायल से गाजा में मौजूद अपने सैनिकों को हटाने के लिए कहा गया है।
प्रस्ताव में पूरे ग़ज़ा पट्टी में मानवीय सहायता बेरोकटोक पहुंचाने की बात कही गई है. प्रस्ताव में सुरक्षा परिषद के सदस्यों से अपील की गई है कि वो अपने स्तर से भी ऐसे प्रयास करें जिससे युद्धविराम को टिकाऊ बनाया जा सके.
इसमें ख़ास कर ग़ज़ा पट्टी में हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी रोकना शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications