नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस विजयी
कोलकाता, 9 जनवरी। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को मुख्य विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी फिरोजा बीबी ने सत्तारुढ़ वाम मोर्चा के प्रत्याशी को भारी अंतर से पराजित किया।
फिरोजा बीबी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के प्रत्याशी परमानंद भारती को 39,551 मतों से पराजित किया। फिरोजा बीबी को 93,022 मत प्राप्त हुए। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार की तो जमानत भी जब्त हो गई।
फिरोजा बीबी नंदीग्राम में 14 मार्च 2007 में हुई पुलिस गोलीबारी में मारे गए इंदादुल की मां हैं। कथित रिश्वत मामले में नाम आने के बाद मार्क्सवादी कम्युनस्टि पार्टी (माकपा) के विधायक शेख मोहम्मद इलियास द्वारा इस्तीफे देने के बाद नंदीग्राम सीट खाली थी। यहां पांच जनवरी को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था।
दूसरी ओर ताजा समाचार मिलने तक मालदा जिले के सुजापुर विधानसभा सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार बेनजीर नूर माकपा उम्मीदवार हाजी किताबुद्दीन से 14,000 मतों से आगे चल रही थीं वहीं पुरुलिया जिले की पारा विधानसभा सीट से माकपा उम्मीदवार आगे चल रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications