पुंछ में मुठभेड़ खत्म, आतंकवादी भागे

सैन्य अधिकारियों के अनुसार आतंकवादी खराब मौसम और पहाड़ी इलाकों का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
सूत्र के अनुसार सेना ने आतंकवादियों के जंगल में मौजूद ठिकानों को खत्म कर दिया। इन ठिकानों से रसोई गैस और भोजन सामग्री भी बरामद किया गया।
इस कार्रवाई में सेना की ओर से सात लोगों के मारे जाने की ख़बर दी गई थी. मारे गए लोगों में तीन सेना के जवान थे और अधिकारियों के अनुसार चार चरमपंथी थे. हालांकि सेना को इन चरमपंथियों से किसी का भी शव बरामद नहीं हो सका है.
उल्लेखनीय है कि पुंछ में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाकर्मियों का ऑपरेशन एक जनवरी से शुरू हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications