'मप्र में नकली जनादेश वाली सरकार'

भोपाल, 9 जनवरी। भारतीय जनशक्ति (भाजश) की अध्यक्ष उमा भारती ने मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को नकली जनादेश वाली सरकार करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार धन बल और धोखाधड़ी से सत्ता में पहुंची है।

उमा भारती ने शुक्रवार को भोपाल में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से छेड़छाड़ की। उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस से भी समझौता करने का आरोप लगाया।

इस मौके पर मौजूद लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूल सिंह बरैया और पूर्व विधायक कंकर मुंजारे ने भी मशीनों में गड़बड़ी का आरोप लगाया। दोनों नेताओं का कहना है कि सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर यह चुनाव जीता है।

उमा भारती ने राज्यपाल बलराम जाखड़ से विधानसभा चुनाव में हुई गड़बड़ी की शिकायत की। राज्यपाल को सौंपे एक ज्ञापन में उमा ने कहा है कि टीकमगढ़ जिले में हुई गड़बड़ी की पुष्टि कुछ कर्मचारी पहले ही कर चुके है। वहां कलेक्टर की मौजूदगी में ईवीएम बदली गईं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से मतगणना की। उन्होंने ईवीएम बदले जाने जैसी गंभीर घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+