झामुमो: मुख्यमंत्री पद पार्टी को ही मिले

रांची, 9 जनवरी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड का अगला मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से ही होना चाहिए क्योंकि राज्य की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)गठबंधन सरकार में झामुमो सबसे बड़ा घटक दल है।

झामुमो के वरिष्ठ नेता और कृषि मंत्री नलिन सोरेन ने बातचीत में कहा, "सोरेन यदि इस्तीफा देते हैं तो इस हालत में उनका उत्तराधिकारी हमारी पार्टी से ही होना चाहिए। हमारा दल राज्य में सबसे बड़ा है।"

नलिन से जब यह पूछा गया कि सोरेन के इस्तीफा दे देने की सूरत में क्या उनकी पत्नी रूपी सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा यह तो सोरेन को तय करना है कि मुख्यमंत्री मौजूदा विधायकों में कोई होगा और नहीं।

पार्टी के महासचिव सुप्रिय भट्टाचार्य ने कहा कि शनिवार को पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई गई है जिसमें आगे की रणनीति के बारे में चर्चा होगी। भट्टाचार्य से जब यह पूछा गया कि क्या सोरेन की पत्नी या फिर उनके बेटे दुर्गा सोरेन के भी मुख्यमंत्री बनने की संभावना है तो उन्होंने कहा कि इन संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।

इस बीच सोरेन गुरुवार की रात दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से मिलेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी सोरेन के साथ हैं। लालू चाहते हैं कि कोड़ा को ही फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+