दिल्ली में फिर छा सकता है कोहरा
नई दिल्ली, 9 जनवरी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी धूप खिली रहने से लोगों को सुकून मिला लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में कोहरा फिर दस्तक दे सकता है।
सफदरजंग मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, "फिलहाल आसमान साफ रहेगा लेकिन आने वाले कुछ दिनों में सुबह के समय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोहरे की धुंध छा सकती।"
शुक्रवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें समय से संचालित हो रही हैं और रनवे पर दृश्यता भी जरूरी 750 मीटर से कहीं ज्यादा है।
उधर, उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, "कोहरे की वजह से कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं और कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications