शेयर बाजारों में भारी गिरावट

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद के मुकाबले 152.03 अंक गिरकर 9,434.85 पर खुला। खुलने के दो मिनट के भीतर 232 अंकों तक फिसलने के बाद सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 127.91 अंक की गिरावट के साथ 9,458.97 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' पिछले बंद के मुकाबले 0.45 अंक की मामूली गिरावट के साथ 2,919.95 पर खुला। सुबह करीब 10 बजे यह 34.70 अंक गिरकर 2,885.70 पर कारोबार कर रहा था।


Click it and Unblock the Notifications