सत्यम के सीएफओ ने की आत्महत्या की कोशिश

हालांकि उनकी कोशिश सफल नहीं हो पाई और वह फिलहाल बिलकुल सुरक्षित हैं। श्रीनिवास का नाम सत्यम के 7,000 करोड़ रुपये के महा घोटाले में शामिल है।
रामालिंगा ने सेबी को लिखे पत्र में उन लोगों के नामों की एक लिस्ट दी है जिनका इस मामले से कोई वास्ता नहीं और वह लोग कंपनी की वास्तविकता से वाकिफ नहीं थे। लेकिन इस लिस्ट में वल्दामनी का नाम नहीं था।
अंतरिम सीईओ राम मायानमपट्टी ने गुरुवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि श्रीनिवास ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है लेकिन , उनके इस्तीफे पर 10 जनवरी को होने वाली बोर्ड मीटिंग में अंतिम फैसला लिया जाएगा।
इस घटना के बारे में पुलिस की तरफ से पुष्टी अभी तक नहीं की गई है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications