देश भर में पेट्रोल, डीज़ल की किल्लत

petrol pump
मुंबई, 9 जनवरीः सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तीसरे दिन समूचे देश में इसका व्यापक असर दिखाई देने लगा है पेट्रोल का नया स्टॉक नहीं मिलने से देश के विभिन्न शहरों में ज्यादातर पेट्रोल पम्प सूख चुके हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई समेत अनेक बड़े शहरों जैसे अहमदाबाद, कानपुर, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़, बंगलूरु सहित सभी पेट्रोल पम्पों पर या तो पेट्रोल-डीजल समाप्त हो चुका है या समाप्ती की कगार पर है।

स्कूल तथा कॉलिज और ऑफिस जाने के लिए निकले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। लाखों लोग सड़क पर वाहनों के न चलने के कारण यहां-वहां भटकते रहे।

उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र की 14 तेल कंपनियों के करीब 45,000 अफसर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार को हड़ताल पर चले गए थे।

इस बीच पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा और पेट्रोलियम कंपनी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अधिकारियों के बीच हुई अब तक की बातचीत बेनतीजा रही है।

आज देवड़ा हड़ताली कर्मचारियों की मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके निवास पर मिलेंगे।

पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने तेल क्षेत्र अधिकारी संघ (ओएसओए) के प्रतिनिधियों के साथ नोएडा स्थित इंडियन ऑयल कार्यालय में बातचीत की। ये अधिकारी तेल क्षेत्र के करीब 45,000 कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+