पाक सुरक्षा सलाहकार बर्खास्त

mahmood ali durrani
इस्लामाबाद, 8 जनवरी: मुंबई हमले में पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब को पाकिस्तानी नागरिक मान लेने पर देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महमूद अली दुर्रानी को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने दुर्रानी को बर्खास्त करते हुए कहा कि दुर्रानी ने बिना उनको विश्वास में लिए मुंबई हमले में गिरफ्तार एकमात्र जिंदा पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब के बारे में एक भारतीय समाचार चैनल को साक्षात्कार दिया।

गिलानी ने दुर्रानी के बयान को राष्ट्र की छवि खराब करने वाला बताया। हालांकि पाकिस्तान की सूचना मंत्री शेरी रहमान ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि कसाब पाकिस्तानी नागरिक है लेकिन दुर्रानी को ऐसा करने के निर्देश नहीं दिए गए थे.

जानकारों का कहना है कि दुर्रानी को जिस तरह से इस अहम पद से हटाया गया है उससे इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि पाकिस्तान में सत्ता के शीर्ष पर टकराव हो रहा है.

महमूद अली दुर्रानी पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड जनरल हैं और उन्होंने सुरक्षा के मामलों पर कई किताबें भी लिखी हैं. दुर्रानी परवेज़ मुशर्रफ़ के दौर में संयुक्त राष्ट्र में अमरीका के राजदूत रहे थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+