बेटी ने बेनजीर को दी रैप गीत की श्रद्धांजलि

बख्तावर की इससे जुड़े वीडियो को यू ट्यूब और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में खूब वाहवाही मिली लेकिन पाकिस्तान की ज्यादातर जनता इससे प्रभावित नहीं हुईं।
दरअसल बख्तावर ने यह गीत अंग्रेजी में लिखा है जिससे यह एक खास तबके तक ही सीमित रह गया है। "आई वुड टेक द पेन अवे" में बख्तावर ने अपनी मां की मौत पर अपने दुख और उससे उबरने की कोशिशे बयां की है।
बख़्तावर ने लिखा है "मेरी मां की हत्या कर दी गई, मैं समझ भी नहीं पाई, क्या उन्हें मारना चाहिए था? मैं अंधेरी गलियों से गुज़र रही हूं."
आप की कनपटी पर गोली मारी गई, जब आप 54 वर्ष की थीं, तीन बच्चे छोड़ गईं, पूरा देश आप के बग़ैर नाउम्मीद है, आप उन सब के दिलों में हैं।
मां की सुंदरता और बुद्धिमता की तारिफ़ करते हुए गाने में कहा गया है कि उनके क़त्ल पर सारी दुनिया रो रही है.
इस्लामाबाद के रहने वाले अब्दुल मजीद का कहना है, "बेनजीर की मौत सभी को सदमा पहुंचा था लेकिन उस हादसे को रैप गीत में बयां करना हैरान करने वाली बात है।"
गौरतलब है कि इस रैप गीत से जुड़े वीडियो को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने बेनजीर की पहली बरसी यानी पिछले वर्ष 27 दिसंबर को रिलीज किया था। इसका प्रसारण सरकारी टेलीविजन चैनल पीटीवी पर भी किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications