संजय गुप्सा बनेंगे अमेरिका के सर्जन जनरल
वाशिंगटन, 8 जनवरी: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीएनएन के मुख्य चिकित्सा संवाददाता और भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक संजय गुप्ता को अमेरिकी सर्जन जनरल के पद के लिये अनुरोध किया है।
सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अटलांटा में एमोरी यूनिवर्सिटी स्कूल आफ मेडिसीन में न्यूरोसर्जरी विभाग में प्राध्यापक और एक न्यूरोसर्जन का काम करने वाले गुप्ता ओबामा से मिलने के लिये नवंबर में शिकागो गये थे।
ऐसा समझा जा रहा है कि गुप्ता ने इस पद जिम्मेदारी को संभालने का मन बना लिया है। अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। ओबामा के सत्ता हस्तांतरण दल और गुप्ता दोनों ने ही इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
सीएनएन ने एक बयान में कहा है गुप्ता को सर्जन जनरल बनाए जाने पर विचार किये जाने की जानकारी मिलने के बाद से सीएनएन ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है उनकी रिर्पोटिंग स्वास्थ्य के मुद्दों पर रहे न कि नए प्रशासन की स्वास्थ्य नीति पर।


Click it and Unblock the Notifications