लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे संजय दत्त

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने लखनऊ में एक प्रेसवार्ता में ऐलान करते हुए कहा कि संजय दत्त उनकी पार्टी की ओर से लोकसभा में खड़े होंगे। अमर सिंह ने यह भी कहा कि यदि कोर्ट उन्हें इजाजत देता है, तभी वो चुनाव लड़ सकेंगे।
गोरखपुर से मनोज तिवारी
इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर लोकसभा सीट से भोजपुरी
गायक-अभिनेता मनोज तिवारी को मैदान में उतारने का फैसला किया है। अमर सिंह ने उनके नाम का भी ऐलान लखनऊ में किया।
मनोज तिवारी ने इस संबंध में कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उन्हें पूर्वांचल की ओर से चुनाव में खड़े होने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से वो पहले से बाहरी रूप से जुड़े रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications