प्रवासी भारतीय दिवस के लिए कड़ी सुरक्षा

विदेशों में रहने वाले भारतीयों का सालना सम्मेलन चेन्नई में गुरुवार से शुरु हो रहा है. इसे देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं.प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दो दिनों तक चलने वाले 'प्रवासीय भारतीय दिवस' का उदघाटन करेंगे.
सम्मेलन के आयोजकों में से एक को मिले धमकी भरे ई-मेल और चेन्नई स्थित एयर इंडिया के दफ़्तर में आए धमकी भरे पत्र को देखते हुए सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं.
26 नवंबर को मुंबई में हुए चरमपंथी हमलों के बाद भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह पहला बड़ा सम्मेलन है. पहली बारी राजधानी दिल्ली की जगह चेन्नई को इसकी मेज़बानी मिली है क्योंकि चेन्नई सुरक्षा की दृष्टि से महफ़ूज़ माना गया.
साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि ने इसके आयोजन की इच्छा जताई थी.प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा कई अन्य केंद्रीय मंत्री और कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री सम्मेलन को संबोधित करेंगे.
इस सम्मेलन में प्रवासी भारतीयों से जुड़े मुद्दों और भारत के विकास में उनके योगदान पर चर्चा होगी.


Click it and Unblock the Notifications