पुंछ में निर्णायक कार्रवाई को तैयार सेना

Jammu-Kashmir map
जम्मू, 8 जनवरी: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घने जंगलों में पिछले आठ दिन से चल रही मुठभेड़ को अब निर्णायक छोर तक पहुंचाने की तैयारी भारतीय सेना कर चुकी है। यहां के मेंढर इलाके में जारी मुठभेड़ में दोनों ओर से गोली बारी जारी है।

यह मुठभेड़ पिछले गुरुवार को तब शुरु हुई थी जब सेना के जवानों ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कुछ स्वयंभू कमांडरों के यहां छिपे होने की खबर मिली थी। जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर ली थी और तब से यह मुठभेड़ जारी है।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार तड़के गोलीबारी फिर शुरू हो गई। अधिकारी ने कहा कि खराब मौसम और कठिन परिस्थितियां उनके रास्ते में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई हैं।

इस मुठभेड़ में अबतक चार आतंकवादियों के मारे जाने का अनुमान है, लेकिन अभी तक आतंकियों के शव नहीं बरामद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक जवानों ने उनके शव देखे जरूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+