लश्कर ने दी धमाकों की धमकी

धमकी में लिखा है, 'हम तुम्हारे शहर में दाखिल हो चुके हैं, पुलिस कमिश्नर को हमारी खुली चुनौती है। हमें ढूंढ सके तो ढूंढ ले।'
यह ईमेल मराठीर दैनिक के सोलापुर कार्यालय को मिला है। ई-मेल मिलते ही महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) मामले की जांच में जुट गई है। यह ई-मेल लश्कर-ए-तैयबा के नाम से [email protected] अकाउंट से आया है।
आतंकियों के निशाने पर सोलापुर
इस ई-मेल से यही साफ होता है कि इस बार आतंकियों ने सोलापुर को निशाना बनाने की योजना बनायी है। ई-मेल कुछ इस प्रकार है- 'असलाम वाले कुम, हम आपके शहर में दाखिल हो चुके हैं। आपके देश में अभी तक हमने कहां-कहां धमाके किए हैं, इसका तो आपको इल्म होगा ही। अब हम आपके सोलापुर में धमाके करने वाले हैं।'
आगे लिखा है,'आपके शहर की सिक्युरिटी इतनी लूज है कि हम बेखौफ घूम रहे हैं। अब तक सोलापुरवालों ने बम ब्लास्ट के बारे में सिर्फ सुना है, टीवी पर देखा है। हम उन्हें धमाके महसूस कराएंगे।' इस ई-मेल में अंग्रेजी के कुछ कोड वर्ड्स में आतंकियों ने अपने कुछ लक्ष्य बताये हैं।
पुलिस सतर्क
इस ई-मेल के बाद सोलापुर पुलिस और मुंबई एटीएस इस मेल की तह तक खोजने में जुट गई है।
सोलापुर में इसी हफ्ते मराठी साहित्य सम्मेलन एवं सिद्धेश्वर यात्रा शुरू हो रही है। इसलिए पुलिस की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। पुलिस ने शहर में जगह-जगह गश्त लगा दी है। तलाशी अभियान भी शुरू कर दिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications