जवाब न देने पर छात्रा की आंख फोड़ी

Chhattisgarh Map
रायपुर, 8 जनवरी: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक निजी स्कूल में एक शिक्षक द्वारा कक्षा दो की एक छात्रा की आंख में सुई घुसाने की दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा का दोष बस इतना था कि वह शिक्षक के सवालों का जवाब नहीं दे पाई। इस घटना ने छात्रा की बाईं आंख की रोशनी छीन ली।

बुधवार को हुई इस घटना के बाद छह साल की पीड़ित छात्रा श्वेता पटेल के परिजनों ने राजधानी रायपुर से 250 किलोमीटर उत्तर में स्थित जराली गांव के शिशु मंदिर के आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षक परशुराम ने शुरुआत में श्वेता के परिजनों को रुपये-पैसे का लालच देकर मामले को रफा-दफा करना चाहा लेकिन जब चिकित्सकों ने यह खुलासा कर दिया कि श्वेता की बाईं आंख की रोशनी चली गई है तो उसके परिजनों ने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया।

कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.आर. कोशिमा ने आईएएनएस को बताया, "यह अमानवीय और क्रूर कृत्य है। शुरुआती जांच से पता चला है कि अपने सवालों का जवाब नहीं देने पर आरोपी शिक्षक परशुराम ने पीड़ित छात्रा की आंख में नुकीली सुई घुसा दी। शिक्षक फरार है। उसे पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी गई है।"

पीड़ित छात्रा के पिता देवी प्रसाद पटेल ने न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि आरोपी शिक्षक बच्चों के साथ हमेशा ही क्रूरता से पेश आता था। उसके इस कृत्य से श्वेता की जिंदगी बर्बाद कर दी है।

उधर, राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस घटना को शिक्षक समाज के नाम पर कलंक करार देते हुए गुरुवार को कहा कि सरकार आरोपी शिक्षक को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने के पक्ष में है। साथ ही राज्य सरकार पीड़ित छात्रा के इलाज में आने वाला खर्च वहन करने के लिए भी तैयार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+