Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

20-25 रुपये तक सस्ती होगी रसोई गैस

murali depra
नई दिल्ली, 8 जनवरीः केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर रसोई गैस और पेट्रॉल-डीजल के दाम कम करके आम आदमी को राहत पहुंचाने जा रही है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवड़ा ने बुधवार को कहा कि पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की कीमतों में अगले दो से तीन सप्ताहों में और कमी किए जाने की संभावना है।

देवडा़ ने कहा कि एलपीजी सिलिंडर के दाम में 20 से 25 रुपये तक की कमी की जा सकती है। वहीं सरकार पेट्रोल और डीज़ल के दाम में भी कमी करने की सोच रही है।

पेट्रोल या डीजल की कीमतों में कितनी कटौती की जा सकती है, इस बार में देवड़ा ने कोई संकेत नहीं दिया। हालांकि, एक खास बात यह है कि लगभग एक सप्ताह पहले कोच्चि की अपनी यात्रा के दौरान भी देवड़ा ने एक सप्ताह में पेट्रो उत्पादों की कीमतों में कमी किए जाने की बात कही थी।

दिलचस्प बात यह भी है कि देवड़ा ने यह बात ऐसे समय में कही है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें फिर धीरे-धीरे चढ़ने लगी हैं। कुछ जानकारों का यह भी मानना है कि तेल अधिकारियों की मौजूदा हड़ताल से होने वाली परशानियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ही पेट्रोलियम मंत्री ने यह घोषणा की है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में कमी आने के बाद सरकार ने 5 दिसंबर को पेट्रॉल की कीमतों में 5 और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+