पूर्वोत्तर सुरक्षा परिषद गठित हो: भाजपा
अगरतला,
8 जनवरी: देश के पूर्वोत्तर में आतंकवाद और घुसपैठ की चुनौती से निपटने के लिए पूर्वोत्तर सुरक्षा परिषद (एनएससी) गठित करने की मांग की गई है। यह मांग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र के समक्ष रखी है। id="toptextpromo">भाजपा
के पूर्वोत्तर क्षेत्र के सचिव चंद्रशेखर राव ने मांग करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर सुरक्षा परिषद का गठन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की तर्ज पर किया जाना चाहिए ताकि आतंकवाद और सीमा पार से चल रही घुसपैठ का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सके। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>राव
ने कहा कि यदि केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनती है तो पूर्वोत्तर सुरक्षा परिषद का गठन 100 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। इस क्षेत्र के आतंकवादी बांग्लादेश और म्यांमार की धरती का उपयोग कर रहे हैं और चीन उन्हें हथियार मुहैया करा रहा है। यह सभी बातें भारत के लिए गंभीर संकेत हैं।

Click it and Unblock the Notifications