मनमोहन सिंह ने गाजा हमले की निंदा की

चेन्नई में सातवें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में गाजा िंहंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, "भारत ऐसी घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करता है और उम्मीद करता है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति बहाल करने के लिए एकजुट होंगे।"
सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने खाड़ी के देशों में काम कर रहे भारतीय कामगारों के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारतीय कामगारों की बेहतर सुरक्षा और कल्याण के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रवासियों के लिए व्यापक ई-प्रशासन की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत प्रत्येक कामगारों को एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें कामगार के बारे में विस्तृत जानकारी होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कार्ड में शामिल आंकड़े भारत सरकार और विदेश में भारतीय दूतवासों के पास भी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उदेश्य आव्रजन प्रक्रिया को सरल, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है।
चंद्रयान-1 की सफलता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया कि कोई भी भारतीय नागरिक चाहे वह देशी हो या प्रवासी चंद्रमा पर अवश्य पहुंचेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications