पीएम बनने की राह पर राहुल: प्रणब मुखर्जी

Rahul Gandhi
चेन्नई, 8 जनवरी: विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने की राह पर हैं।

प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर मुखर्जी ने कहा, "वह दिन अब दूर नहीं जब राहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री होंगे। राजीव गांधी 40 वर्ष की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बने थे और राहुल भी उन्हीं के पदचिह्नें पर चल रहे हैं।"

मुखर्जी ने कहा कि देश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर युवाओं को बैठाने की भारत में पुरानी परम्परा रही है। प्रफुल्ल कुमार महंत महज 30 वर्ष की उम्र में असम के मुख्यमंत्री बने। उमर अब्दुल्ला, जो कि 38 वर्ष के हैं हाल ही जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने हैं।

मुखर्जी ने एक सवाल के जवाब में ये बातें कहीं। उनसे पूछा गया था कि भारत में युवाओं की तादाद बहुत है लेकिन महत्वपूर्ण पदों पर उस अनुपात में युवा आसीन नहीं हैं।

इससे पहले, भारतीय मूल की कनाडाई सांसद रूबी ढाला ने कहा कि वे अपने देश की संसद में सबसे कम उम्र की महिला प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा, "मैं चाहती हूं कि भारत में भी अधिक से अधिक युवा महत्वपूर्ण पदों पर बैठें। वैसे भी विश्व में युवाओं की सबसे अधिक आबादी भारत में ही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+