भाजपा ने सोरेन का इस्तीफा मांगा

Shibu Soren
नई दिल्ली, 8 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के इस्तीफे के साथ-साथ राज्य में विधानसभा चुनाव कराने की भी मांग की है। तमाड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सोरेन को पराजय का सामना करना पड़ा है।

पार्टी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यह सिर्फ सोरेन और झारखंड सरकार की हार नहीं हैं, यह कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की भी हार है। यह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की हार है।"

उन्होंने कहा, "नैतिकता के आधार पर सोरेन को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और राज्य में चुनाव कराने चाहिए। झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है और यह अब समाप्त होना चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि राज्य की सत्ताधारी गठबंधन के सहयोगी दल झारखंड पार्टी के राजा पीटर ने सोरेन को इस उपचुनाव में 9000 से अधिक मतों से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+