बुश ने ओबामा को लंच पर आमंत्रित किया
वाशिंगटन, 7 जनवरीः अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित पूर्व राष्ट्रपतियों को दोपहर के भोजन पर व्हइट हाउस में आमंत्रित किया है।
सन 1981 के बाद यह पहला मौका होगा जब देश के सभी पूर्व राष्ट्रपति आपस में औपचारिक मुलाकात करेंगे।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता डाना पेरिनो ने कहा कि बुश और ओबामा एक निजी बैठक में भी हिस्सा लेंगे।
बुधवार दोपहर भोज में पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर, जार्ज बुश सीनियर और बिल क्लिंटन हिस्सा लेंगे।
पेरिनो ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति व्हाइट हाउस के अपने-अपने अनुभवों को साझा करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications