आर्थिक चुनौतियां असाधारणः ओबामा

वाशिंगटन, 7 जनवरी: दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमरीका की बागडोर संभालने जा रहे निर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि आने वाला समय असाधारण आर्थिक चुनौतियों का है और इनसे निबटने के लिए शीघ्रता बरतने की आवश्यकता है।

ओबामा 20 जनवरी को राष्ट्रपति का पद संभालेंगे। उन्होंने अमरीकी संसद के ऊपरी सदन प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी से अपनी मुलाकात के पहले यहां संवाददाताओं से कहा इस समय हमारे सामने असाधारण आर्थिक चुनौतियां है।

ओबामा अपने गृह नगर शिकागो से कल ही वाशिंगटन पहुंचे और आने के बाद संसद के किसी पदाधिकारी से उनकी यह पहली मुलाकात थी। उन्हें कहा कि वह अमरीकी आर्थिक संकट का समाधान निकालने के सिलसिले में ही पेलोसी से मिलने जा रहे हैं।

इस मुलाकात के कुछ ही दूरी पर वह मंच बनाया जा रहा है जहां ओबामा पद की शपथ लेंगे। वह इस दृश्य को देख कर खुशी से गदगद थे।
ओबामा ने कहा भी मैं बताना चाहता हूं कि मैं अध्यक्ष महोदया के साथ यहां बैठ कर मुझे कितनी खुशी हो रही है।

हमारे पीछे शपथग्रहण समारोह का मंच तैयार किया जा रहा है लेकिन आज हमारी इस मुलाकात की वजह यह है कि लोगों के काम धंधे को बचाने में देर नहीं की जा सकती ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+