Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रसोई गैस की किल्‍लत की आशंका

LPG
नई दिल्ली, 7 जनवरी: ट्रक ऑपरेटरों की देशव्‍यापी हड़ताल के चलते उत्‍तर प्रदेश समेत कुछ राज्‍यों में फल, सब्‍जी व अनाज के दामों में उछाल दिखने लगा है, वहीं गैस की किल्‍लत की आशंका भी बढ़ने लगी है।

गैस की किल्‍लत की वजह ट्रक हड़ताल नहीं बल्कि तेल कम्‍पनियों के अधिकारियों की हड़ताल बन सकती है। यही नहीं इस कारण पेट्रोल और डीजल की भी किल्‍लत हो सकती है।

बुधवार को तेल कंपनियों के अधिकारियों द्वारा शुरू की गई हड़ताल का असर जल्‍द ही दिखने के पूरे आसार हैं। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक यदि यह हड़ताल जारी रही तो दो-तीन दिन में इसका असर दिखने लगेगा और गैस, पेट्रोल व डीजल की किल्‍लत हो सकती है।

बुधवार को देश की 14 तेल कंपनियों के करीब 55 हजार अधिकारी हड़ताल पर चले गये हैं। ये अधिकारी उच्‍च न्‍यायालय द्वारा मना किये जाने के बावजूद हड़ताल पर गये हैं।

वेतनमान के मुद्दे को लेकर मोर्चा खोलने वाले अधिकारियों के एसोसिएशन का कहना है कि उन्‍होंने हड़ताल का फैसले इसलिए किया क्‍योंकि कोर्ट के ऑर्डर की डिटेल अफसरों को सुबह तक नहीं मिली थी।

उधर पेट्रोलियम सचिव आरएस पांडे ने कहा है कि हड़ताल का असर आम लोगों पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। तेल व गैस की सप्लाई में कोई बाधा नहीं आयेगी। उन्‍होंने कहा कि यदि बाधा डालने की कोशिश की गई तो सरकार सख्‍ती से निपटेगी। यही नहीं जरूरत पड़ने पर प्राइवेट कंपनियों और सेना की मदद भी ली जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+